मुंबई। शूटिंग में बिजी रहने के बावजूद बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर ने 14 फरवरी को साथ रहने की पूरी प्लानिंग कर ली है। करीना और सैफ दोनों अपने शूटिंग शेड्यूल से समय निकाल कर वेंलेंटाइन डे पर यूरोप में रहेंगे। करीना इन दिनों पेरिस में एक एड शूट में व्यस्त है। शूट खत्म होते ही दोनों यूरोप टूर पर निकल जाएंगे। दरअसल करीना ने नए साल में ढेर सारी फिल्में साइन की है लेकिन सैफ ने कोई भी नई फिल्म नहीं साइन की है। सैफ अपनी फिल्म एजेंट विनोद की स्क्रिप्ट को लेकर इन दिनों उलझे हुए हैं।