कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हर रणनीति का जवाब था वीरू के पास

जोहनिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट कोच मिकी आर्थर का कहना है कि वर्ष 2008 में उनकी टीम के भारत दौरे में चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में विस्फोटक ओपन वीरेन्द्र सहवाग ने भ्रमणकारी टीम की हर रणनीति को नाकाम करते हुए 319 रन की मैराथर पारी खेली थी। आर्थन ने सोमवार को जारी अपनी आत्मकथा "टेकिंग द मिकी" में लिखा है, सहवाग ने हमारी हर योजना को नाकाम कर दिया था। उसके पास हमारी हर रणनीति का जवाब था। हमने जब-जब अपनी रणनीति में परिर्वतन किया सहवाग ने उसी हिसाब से बल्लेबाजी की। वह हमेशा हमसे एक कदम आगे रहे। उन्होंने कहा कि मैंने सहवाग की उस पारी को देखा था और मुझे यह अविश्वसनीय पारी लगी। उन्होंने 304 गेंदों में 319 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई बार अपने 50 रन 25 से 30 गेंदों में ठोक डाले। 200 से 300 रन पर पहुंचने में उन्हेांने केवल 84 गेंदे खेली।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें