कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वरिष्ठ पत्रकार के. नरेन्द्र नहीं रहे

नई दिल्ली। पत्रकारिता के शिखर पुरूष उर्दू प्रताप व वीर अर्जुन समूह के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार के. नरेन्द्र ने 96 वर्ष की अवस्था में बुधवार को अंतिम सांसें लेते हुए इस दुनिया से नाता तो़ड लिया।
पटप़डगंज स्थित मैक्स बालाजी अस्पताल में वह पिछले नौ दिनों से भर्ती थे। सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था जहां डाक्टरों की उपचार की तमाम कोशिशें आखिर में बेकार हो गई। सन् 1914 में पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे के. नरेंद्र बचपन से ही प्रतिभाशाली थे और लेखन में उनकी जबर्दस्त रूचि थी। उर्दू प्रताप और वीर अर्जुन में उनके लिखे लेख दूर-दूर तक सराहे जाते थे। उन्होंने जीवन में कभी भी सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। नरेंद्र के पुत्र अनिल नरेंद्र दैनिक वीर अर्जुन के प्रधान सम्पादक व पौत्र आदित्य नरेन्द्र सांध्य वीर अर्जुन के मेट्रो एडीटर हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें