कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिग बी के ब्लॉग पर छाया पा

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन "पा" मय हो गए हैं। बिग बॉस शो पर कल अपनी फिल्म के प्रीमियर का टिकट बांटना हो या फिर उनका ब्लॉग हो हर जगह "पा" ही छाया हुआ हैं। आर बाल्की निर्देशित फिल्म चार दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। अमिताभ इसमें प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित औरो का किरदार निभा रहे हैं जो समय से पहले ही बूढा हो चुका हैं। फिलहाल बिग बी अपने ब्लॉग को नया रूप देते हुए "पा" के अपने किरदार औरो की बडी सी तस्वीर लगा दी हैं। तस्वीर पर लिखा हैं, "क्या आप मेरे पा को देखना चाहते हैं..आओ..आओ चार दिसंबर को.. मैं आपको दिखाउंगा। लव यू औरो।" अपने हर पोस्ट से पहले अमिताभ बेकरारी से फिल्म के रिलीज की उलटी गिनती गिन रहे हैं। कल अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने अपने बाबूजी हरिवंश राय बच्चन के 102वें जन्मदिन पर हुए समारोह पर लोगों से मिली बधाईयों का जिक्र किया हैं, वहीं पोस्ट के हेडिंग पर लाल अक्षरों से लिखा है "पा" को बाकी छह दिन।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें