मुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को कारोबार के आरंभ में मिलेजुले रूख के साथ खुले।
सेंसेक्स 7.34 अंकों की गिरावट और निफ्टी 1.15 अंक की बढ़त के साथ खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 7.34 अंकों की गिरावट के साथ 18,165.49 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 1.15 अंक की बढ़त के साथ 5,448.25 पर खुला।
भारत समाचार
हल्की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स





















