कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अंतर्जातीय विवाह पर साले ने जीजा को गोली मारी

फतेहाबाद। हरियाणा में एक बार फिर सम्मान के नाम पर हत्या करने का मामला सामने आया है। जींद जिले के राजगढ़ गांव में गुरूवार की देर रात एक व्यक्ति ने अंतर्जातीय विवाह के मामले में अपने 28 वर्षीय जीजा को गोली मार दी।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, ""सुखबीर की शादी इस वर्ष मई में किरनदीप कौर से हुई थी। किरनदीप अलग जाति की थी और उसके माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। इस मामले में किरनदीप कौर के भाई जगजीत सिंह के अलावा एक और युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।"" गौरतलब है कि सुखबीर केबल नेटवर्क का व्यवसाय चलाता था। पुलिस के अनुसार, "" जगजीत एक कार में आया और उसने हिसार की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे सुखबीर को रास्ते में रोककर उस पर गोली चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद जगजीत ने अपनी कार को सुखबीर के ऊपर चढ़ा दिया। यह पूरी तरह से सम्मान के नाम पर की गई हत्या का मामला है।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें