नई दिल्ली। दिल्ली की स़डकों पर वहनों की संख्या में इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले चार लाख का उछाल आया है। यह बात बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।
अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा तैयार दिल्ली सांख्यिकी पुस्तिका-2010 के अनुसार वित्तवर्ष 2009-10 में 2,013, 680 जीपों एवं कारों सहित कम से कम 6,352, 939 वाहन पंजीकृत किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2008-9 के दौरान परिवहन विभाग में कुल 5,931,080 वाहनों का पंजीकरण किया गया था। यह रिपोर्ट विश्व सांख्यिकी दिवस के अवसर पर बुधवार को दिल्ली के वित्त एवं योजना मंत्री अशोक कुमार वालिया ने जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक 2008-9 के दौरान कुल 1,859,370 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण किया गया। वर्ष 2009-10 में शहर की स़डकों पर 4,044,229 दुपहिया वाहन थे जबकि एक वर्ष पहले शहर में दुपहिया वाहनों की संख्या 3,797,943 थी। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2009-10 में शहर की स़डकों पर चलने वाले ऑटो रिक्शा की संख्या 86,482 है। पिछले वर्ष इनकी संख्या 83,948 थी। इसी तरह टैक्सियों की संख्या 40,072 से बढ़कर इस वर्ष 45,242 हो गई है।
भारत समाचार
दिल्ली की स़डकों पर इस वर्ष बढ़े 4 लाख वाहन





















