मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 20 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 95.45 अंक (0.48 प्रतिशत) बढ़कर 20,001.55 पर जबकि निफ्टी 28.60 अंक (0.48 प्रतिशत) बढ़कर 6,009.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने दिन के कारोबार में 20,088.96 अंक के उच्चा और 19,860.88 अंक के निम्न स्तर को छुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 6,032.80 अंक के उच्चा और 5,961.85 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 79.60 अंक (-0.98 प्रतिशत) गिरकर 8,078.35 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 138.11 अंक (-1.34 प्रतिशत) गिरकर 10,176.35 अंक पर बंद हुआ। बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी (2.43 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (1.62 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तु (1.12 प्रतिशत) सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। हेल्थकेयर (1.05 प्रतिशत), ऊर्जा (0.44 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (0.11 प्रतिशत) सूचकांकों में भी मजबूती दर्ज की गई। वहीं एफएमसीजी (-1.34 प्रतिशत), रियल्टी (-1.30 प्रतिशत) और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-0.67 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। धातु, तेल एवं गैस और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए।





















