मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 375.92 अंक और निफ्टी में 113.45 अंक की तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.87 अंक बढकर 20,445.04 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,475.47 अंक का उच्च और 20,094 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 1.88 अंक बढकर 6,143.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 6.153.10 अंक के उच्च और 6,030.30 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।





















