कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 388 अंक उछला

मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को शानदार तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 388.43 अंक उछलकर 20,260.58 पर जबकि निफ्टी 119.40 अंक बढ़कर 6101.50 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप 113.73 अंक उछलकर 8403.00 पर जबकि स्मॉलकैप 109.65 अंक बढ़कर 10,582.04 पर बंद हुआ। बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 20,293.10 के उच्चा जबकि 19886.12 के निचले स्तर तक कारोबार किया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 6113.50 के ऊपरी और 5984.90 के निचले स्तर तक कारोबार किया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें