कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स में 432 अंकों की गिरावट

मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी दिन कारोबार में गिरावट का दौर रहा। सेंसेक्स 432.20 अंक गिरकर 20,156.89 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 122.60 अंक गिरकर 6,071.65 पर बंद हुआ।

बाजार गुरूवार को भी गिरकर बंद हुआ था। इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 59.35 अंकों की गिरावट के साथ 20,529.74 पर खुला। गुरूवार को यह 20,589.09 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 11.95 अंक गिरकर 6182.30 पर खुला। निफ्टी गुरूवार को 6194.25 पर बंद हुआ था। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट का रूख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 200.12 अंक की गिरावट के साथ 8,432.14 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 273.38 अंक गिरकर 10,918.15 पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें