कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अष्टधातु की प्रतिमा के साथ 3 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पांच करो़ड रूपये मूल्य की अष्टधातु की एक प्रतिमा के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) और पुलिस के संयुक्त अभियान में जिले के ढोभा इलाके से तीनों गिरफ्तार किए गए। उनकी उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है।
पुलिस ने कहा कि तीनों लोग नेपाल में मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के लिए काम करते थे। पुलिस निरीक्षक बृजेश वर्मा ने पत्रकारों से बताया, ""गिरफ्तार लोगों में से दो बिहार के रहने वाले हैंं, जबकि एक उत्तर प्रदेश का है। उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे गिरोह को मूर्ति सुर्पुद करने के लिए नेपाल जा रहे थे।""
उन्होंने कहा,""शंकर भगवान की मूर्ति बिहार से चुराई गई थी।"" वर्मा ने कहा, ""तीनों ने बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऎसे ही कामों लिप्त अपने साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं। इससे गिरोह का भंडाफो़ड करने में मदद मिलेगी।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें