कोलकाता। देश के नौ ब़डे मजदूर संगठनों की एक दिवसीय ह़डताल के कारण मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हवाई और स़डक यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
ह़डताल का आह्वान करने वाले मजदूर संगठनों में वामदलों और कांग्रेस से जु़डे संगठन भी शामिल हैं। बढ़ती महंगाई, श्रम कानूनों के उल्लंघन और निजीकरण के खिलाफ ह़डताल का आह्वान किया गया है। कोलकाता के लिए और कोलकाता से रवाना होने वाली निजी कंपनियों की 100 उ़डानें पहले ही रद्द कर दी गई थीं। बहरहाल सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया की 10 उ़डानें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ""हमने सभी उ़डानों को संचालित करने का फैसला किया। कोलकाता-काठमांडू की उ़डान को रद्द किया गया और कुछ घरेलू उ़डानों को समायोजित किया गया। सभी 10 उ़डानों को सुबह रवाना किया गया। इनमें से एक उ़डान कोलकाता-ढाका-बैंकाक की थी।"" उन्हाेंने कहा कि एयरलाइंस के दो विमान सुबह हवाई अड्डे पर उतरे भी। पुलिस ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना का समाचार अभी तक नहीं है। त़ाडतल्ला जैसे औद्योगिक इलाकों में रोजाना की भी़डभ़ाड के बजाए स़डकें पूरी तरह सूनी हैं। सरकारी और निजी बसें स़डकाें पर नहीं दिख रहीं हैं। बैंक, अन्य कार्यालय और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्कूलों ने छात्रों से मंगलवार को नहीं आने को कहा था। ह़डताल से हुगली नदी के दोनों ओर के क्षेत्रों हाव़डा और उत्तरी 24 परगना जिले में उद्योगों का कार्य प्रभावित हुआ है। ह़डताल से बाहर रखने के कारण रेल और मेट्रो रेल सेवाएं सामान्य हैं। यात्रियों को परिवहन का केवल यही एकमात्र साधन उपलब्ध है।
भारत समाचार
ह़डताल से बंगाल में हवाई, स़डक यातायात बाधित





















