कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

90 प्रतिशत तक कमजोर हैं मेरी आंखें: श्रुति

नई दिल्ली। बेहद खूबसूरत और स्वस्थ दिखने वाली अभिनेत्री श्रुति हासन ने स्वीकार किया है कि उनकी आंखों की दृष्टि बहुत कमजोर है और वह स्पष्ट देखने के लिए बहुत हद तक चश्मे या कांटेक्ट लेंसों पर निर्भर हैं।

वह कहती हैं, ""मैं चश्मे के बिना लगभग 90 प्रतिशत तक नेत्रहीन हूं। मैं मुझसे दो सेंटीमीटर की दूरी पर रखी चीजों को नहीं देख सकती।"" चौबीस वर्षीय श्रुति ने टि्वटर पर लिखा कि अपनी इस कमी की वजह से वे कई बार लोगों को पहचान नहीं पातीं और फिर बाद में उन्हें उनसे माफी मांगनी प़डती है। श्रुति प्रख्यात अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी हैं। वे गायिका भी हैं और उन्होंने "लक" फिल्म में इमरान खान के साथ अभिनय कर बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की है। उनकी अगली हिंदी फिल्म मधुर भंडारकर की "दिल तो बच्चाा है जी" है। वे एक तमिल फिल्म में भी काम कर रही हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें