लंदन। धूम्रपान करने वाला एक औसत व्यक्ति काम के बीच-बीच में सिगरेट का धुआं उ़डाने में अपने कामकाजी जीवन का एक साल गंवा देता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति धूम्रपान न करने वाले सहयोगियों की तुलना में प्रतिदिन एक घंटा कम काम करते हैं।
ब्रिटेन की मार्केट रिसर्च कम्पनी "वन पोल डॉट कॉम" ने 2,500 वयस्कों पर यह अध्ययन किया था। कम्पनी ने पाया कि धूम्रपान करने वाले प्रत्येक पांच में से चार व्यक्तियों ने मंदी के दौर में भी काम के बीच धूम्रपान में कमी नहीं की और पुरूषों की तुलना में महिलाओं ने इसमें ज्यादा समय गुजारा। "फॉक्स न्यूज" के मुताबिक धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों ने उनके औसत कामकाजी जीवन के 445 दिनों में से प्रत्येक दिन धूम्रपान के लिए काम के बीच चार बार 15-15 मिनट का समय निकाला। रिसर्च कम्पनी के एक अधिकारी ने कहा कि ये आंक़डें मालिकों को गुस्सा दिला सकते हैं और उन सहकर्मियों को भी परेशान कर सकते हैं जो काम के बीच कॉफी पीने के लिए चार बार 15-15 मिनट का समय नहीं निकालते।
भारत समाचार
धूम्रपान में नष्ट हो जाता है जीवन का एक साल





















