कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कलमाडी को हटाने की याचिका पर सुनवाई 20 को

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को उनके पद से हटाए जाने से जु़डी याचिका पर दिल्ली उच्चा न्यायालय 20 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

वकील अजय अग्रवाल ने तैयारियों के दौरान सामने आई कथित भ्रष्टाचार की खबरों के बाद कलमाडी को पदमुक्त करने के लिए न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी। अग्रवाल ने तैयारियों को लेकर आयोजन समिति को मिली राशि के खर्चो की जांच एक स्वतंत्र इकाई से कराने की भी मांग की है। इसमें एक लाख रूपये से अधिक के खर्चे शामिल हैं। अग्रवाल ने अपनी याचिका में तैयारियों में अनियमितता बरतने के लिए कलमाडी के अलावा कैबिनेट सचिव, खेल मंत्रालय के सचिव और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को भी दोषी बताया है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायाधीश मनमोहन ने इसकी अगली सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय की है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें