मुम्बई। सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बुधवार को कहा कि उसे मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2142.22 करो़ड रूपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई सूचना में कम्पनी ने कहा है, ""कम्पनी ने 30 सिम्तबर को समाप्त तिमाही में 2142.22 करो़ड रूपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कम्पनी को 158.77 करो़ड रूपये का घाटा हुआ था।"" दूसरी तिमाही में कम्पनी की कुल आय 30.70 फीसदी बढ़कर 35,968.36 करो़ड रूपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2009 की दूसरी तिमाही में 27,512.40 करो़ड रूपये थी।




















