पटना। यहां पड रही गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। लोग अब घर के अन्दर ही रहते है तथा अपने बाजार के कामों को भी अब शाम को करने लगे है बिहार में अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।
रविवार का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास होना चाहिए, मगर रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है।
भारत समाचार
बिहार में गर्मी से लोग बेहाल





















