कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एसीसी के मुनाफे में 77 फीसदी की कमी

मुम्बई। देश की सबसे ब़डी सीमेंट उत्पादक कम्पनी एसीसी लिमिटेड ने गुरूवार को कहा कि 30 सितम्बर को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान कम्पनी के मुनाफे में 77 फीसदी की कमी आई है। मुनाफे में यह गिरावट उत्पादन संयंत्र के बंद होने के कारण हुई है।

कम्पनी ने एक बयान जारी कर कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा गिरकर 100.04 करो़ड रूपये रहा गया जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह मुनाफा 435.63 करो़ड रूपये था। इस अवधि में कुल मुनाफा घटकर 1718.08 करो़ड रूपये हो गया जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2020.24 करो़ड रूपये था। कम्पनी ने एक बयान में कहा, ""धातु की तलछट और सीमेंट के उत्पादन में कमी के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ है। उत्पादन में कमी वादी 2 संयंत्र के बंद होने के कारण आई है।"" उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश के कारण बाजार में मांग की भी कमी रही। इस दौरान उत्पादन खर्च में भी बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2010 के पहले नौ महीनों में कम्पनी का शुद्ध मुनाफा घटकर 864.10 करो़ड रूपये हो गया जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1326.01 करो़ड रूपये था।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें