मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने स्टाक एक्सचेजों को करेन्सी के विकल्प सौदों की आज अनुमति दे दी जिससे कंपनियों को विनिमय दरों में उतार-चढाव के जोखिम का उपाय करने में मदद मिलेगी।
सेबी ने एक परिपत्र जारी कर कहा, स्टाक एक्सचेंजों में अमेरिकी डालर, भारतीय रूपया के डेरिवेटिव्ज खंड में विकल्प सौदों की अनुमति देने का निर्णय किया गया है। सकरूलर के अनुसार, केवल 1,000 डालर के आकार के डालर, रूपया अनुबंधों में विकल्प सुविधा की अनुमति होगी।





















