नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुलकर से दुनिया का प्रत्येक बल्लेबाज गुर सीखना चाहता है लेकिन क्रिकेट की दुनिया के इतर भी कुछ ऎसे खिलाडी है जो इस महान बल्लेबाज से टिप्स लेने की तमन्ना रखते है और इसमें भारतीय खेल जगत में तेजी से उभरी तीरंदाज दीपिका कुमारी भी शामिल है।
राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व स्पधा का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज दीपिका ने कहा कि मैं बचपन से ही सचिन की बहुत बडी प्रशंसक रही हूं और उन्हें को अपना रोल माडल मानती हूं। मेरी दिली तमन्ना है कि मैं उनसे मिलकर देर तक बात करूं ओर उससे कुछ टिप्स लूं।
दीपिका हाल में मुंबई में सहारा पुरस्कारों के दौरान सचिन से मिली थी लेकिन तब कडी सुरक्षा के कारण उनसे बात नहीं कर पाई थी। दीपिका ने जब पूछा गया कि वह सचिन से किस तरह के टिप्स लेना चाहती है तो उन्होंने कहा, वह पिछले बीस साल से खेलों में है ओर मैं जानना चाहती हूं कि वह आखिर कैसे इतने लंबे समय तक खुद को मैटेन रख पाए है। उनसे मै अनुशासन, संयम और जुनून सीखना चाहती हूं।
क्रिकेट की तरह तीरंदाजी में भी अनुशासन और संयम जरूरी होता है और इसके बारे सचिन से बेहतर कौन बता सकता है।
भारत समाचार
सचिन से टिप्स लेना चाहती है दीपिका





















