नई दिल्ली। आतंकवाद को सभ्य संसार के सामने पेश सबसे बडे खतरे का नाम देते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कल कहा कि भारत का मानना है कि इस समस्या का सामना पूरी ताकत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग के साथ करना होगा। पाटिल ने कहा, आतंकवाद वह सबसे बडा खतरा है सभ्य संसार जिसका सामना कर रहा है और भारत इसका शिकार रहा है। दो साल पहले मुंबई को दहला कर रख देने वाले हमलेे के बाद आतंकवादी संगठन अब पहले से ज्यादा तेजतर्रार हो गए हैं और निर्दोषों की हत्या करने के अपने मकसद को पूरा करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और उपकरणों के इस्तेमाल में सक्षम है।
राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद ऎसी वैश्विक चुनौती है जिसका नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला है और इससे क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा को खतरा है।
भारत समाचार
आतंकवाद का मुकाबला पूरी ताकत से करे: पाटिल





















