रायगढ़। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में दो दिनों में दो ग्रामीणों की डायरिया से मौत हो गई और 15 लोग प्रभावित है।
अधिकारियों के अनुसार औरीजांर गांव में गुरूवार को बिहारीराम (45) और सइडाटोली में आज माधवराम (52) की उल्टी दस्त से मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार प्रभावित क्षेत्र मेडिकल टीम कैम्प लगाकर प्रभावितों का उपचार कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है।





















