श्रीनगर। कश्मीर के मेंढर में बुधवार को पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब अमरीका में कथित तौर पर कुरान के अपमान की अफवाह बाद ल़डकों पर उतरे लोग हिंसा पर उतारू हो गए।
ईसाई मिशनरी स्कूल और चर्च की तरफ बढ़ रही उग्र भी़ड को रोकने में जब पुलिस विफल हो गई तो उसे फायरिंग करना प़डा। पुलिस के मुताबिक मेंढर में ब़डी संख्या में मुसलिम जमा हो गए थे और वे अमरीका में कुरान के कथित अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और अमरीका के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान भ़डी ने चर्च की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। उनका इरादा चर्च को जलाने का लग रहा ता। हमने रोकने की कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाब नहीं होने पर बाद में हमें गोलियां चलानी प़डी। इसमें दो व्यक्ति मारे गए और दर्जनभर से ज्यादा घायल हो गए। अंतिम समाचारों तक वहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झ़डपें चल रही थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक फायरिंग में पांच लोग मारे गए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि घायलों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि जिले में सोमवार से कफ्र्यू लगा हुआ है।
भारत समाचार
पुंछ में प्रदर्शन के दौरान दो की मौत





















