मुंबई। मशहूर गायक उदित नारायण अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है, लेकिन जब उन्हें अपनी गाडी में कॉफी का खाली कप पडा मिला तो वह अपना आपा खो बैठे और अपनी पत्नी के सामने अपने पुराने ड्राइवर की पिटाई कर डाली।
सूत्रों के अनुसार, उदित का यह ड्राइवर कुमार पिछले 25 सालों से उनके साथ काम कर रहा था और वह ईमानदार भी है। पिछले दिनों जब वे अपने लोखंडवाला वाले घर से लौट रहे थे, तब उदित ने गाडी में कॉफी का खाली कप पडा देखा। इस पर उदित ने ड्राइवर पर चिल्लाना शुरू किया कि उसने उसे फेंका क्यों नहीं, जिस पर ड्राइवर ने अपना तर्क दिया कि बेकार सामान को गाडी से हटाना ड्राइवर का काम नहीं है। इस पर उदित का गुस्सा बेकाबू हो गया और उन्होंने ड्राइवर की पिटाई कर दी। यह सब बिल्डिंग के वाचमैन के सामने ही हुआ। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद ड्राइवर ने अपनी नौकरी दी है।
भारत समाचार
उदित ने कर दी ड्राइवर की पिटाई!





















