कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

क्रिसमस पार्टी नहीं मना सकेंगे मैनचेस्टर युनाइटेड के खिल़ाडी

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के खिल़ाडी इस वर्ष क्रिसमस की पार्टी में मौजमस्ती नहीं कर सकेंगे। इसका कारण यह है कि क्लब के मुखिया एलेक्स फग्र्यूसन ने इस तरह की पार्टियों पर रोक लगाने का फैसला किया है। फग्र्यूसन ने क्लब के प्रमुख खिल़ाडी वायने रूनी का नाम एक यौनकर्मी के साथ जु़डने के बाद यह फैसला किया है। वेबसाइट "न्यूज ऑफ द वल्र्ड" के मुताबिक फग्र्यूसन खुद भी विवादों से दूर रहना चाहते हैं और खिलाडियों को भी इससे दूर रहने की नसीहत देते हैं। उनके मुताबिक विवाद क्लब के लिए ठीक नहीं हैं।
वेबसाइट के मुताबिक फग्र्यूसन ने पाया है कि रूनी के यौन विवाद में फंसने के बावजूद क्लब के कई प्रमुख खिल़ाडी व्यवहार संबंधी दिशा-निर्देशों का लगातार उल्लंघन करते हैं। यही सब देखते हुए उन्होंने खिलाडियों को क्रिसमस की पार्टी से दूर रहने की हिदायत दी है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें