मुम्बई। विलास भागवत पाटील ने गुरूवार को यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में शपथ ग्रहण की।
राज्यपाय के. शंकरनारायणन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, विपक्ष के नेता व निवर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त सुरेश जोशी भी मौजूद थे। पाटील इससे पहले नागपुर में सूचना आयुक्त थे।
भारत समाचार
भागवत महाराष्ट्र के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने





















