कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोहसिन और वकार को पीसीबी का नोटिस

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मुख्य चयनकर्ता मोहसिन हसन खान और मुख्य प्रशिक्षक वकार युनूस को नेशनल असेम्बली की स्थायी समिति की बैठक के दौरान चयन के मसले पर बहस करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

पाकिस्तानी समाचार पत्र "द नेशन" के अनुसार समझा जाता है कि नोटिस जारी करने के फैसले की वजह दोनों अधिकारियों द्वारा नेशनल असेम्बली की खेलों से संबद्ध स्थायी समिति की बैठक में एक दूसरे के बारे में अभद्र और अनुचित भाषा इस्तेमाल करना है। मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही जानकारी के अनुसार दोनों पूर्व टेस्ट खिलाç़डयाें के खिलाफ पीसीबी के नियमों के तहत और बोर्ड के आंतरिक मामलों का खुलासा कर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच कराई जाएगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें