कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशेज : ब्रॉड बोले, 20 वर्षो तक चाहते हैं दबदबा

ब्रिस्बेन, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि उनकी टीम विश्व की सर्वेश्रेष्ठ टीम बनने के साथ ही अगले दो दशकों तक एशेज श्रृंखला में अपना दबदबा बनाए रखना चाहती है। स्थानीय समाचार पत्र "द हेराल्ड" से बातचीत में ब्रॉड ने कहा, ""हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना चाहते हैं। हम जानते हैं कि यह तभी मुमकिन है जब हम निरंतर मैच और श्रृंखलाओं को जीतते रहेंगे।"" उन्होंने कहा, ""हम चाहते हैं कि इंग्लैंड अब आस्ट्रेलिया पर हावी रहे। हम एशेज में उसी तरह से अपना वर्चस्व चाहते हैं जैसा आस्ट्रेलियाई टीम ने 20 वर्षो तक बनाए रखा। आस्ट्रेलियाई टीम हर बार हम पर हावी रहती थी और हमें अक्सर हरा देती थी। अब हम उसी तरह का दबदबा बनाना चाहते थे।"" गौरतलब है कि इन दिनों आस्ट्रेलियाई टीम को निरंतर हार का सामना करना प़ड रहा है। पहले उसे भारत दौरे पर करारी शिकस्त झेलनी प़डी और अब उसके ही घर में श्रीलंकाई टीम उसे मात दे रही है। इसको देखते हुए 25 नवंबर से आरम्भ हो रही एशेज श्रृंखला में इग्लैंड का पल़डा भारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें