कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जनवरी में 11.5 फीसदी बढा निर्यात

नई दिल्ली। जनवरी 2010 में भारत का निर्यात बढकर 14.3 अरब डॉलर हो गया है। पिछले वर्ष के समान अवधि में निर्यात 12.9 अरब डॉलर रहा था। यह जनवरी 2009 की तुलना में 11.5 प्रतिशत बढा है। हालांकि पिछले महीने यानी दिसंबर 2009 की तुलना में दो प्रतिशत घटा है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकडों के अनुसार लगातार तीसरे महीने जनवरी में निर्यात वृद्धि दर्ज की गई जबकि इससे पहले वैश्विक आर्थिक संकट की वजह से अक्टूबर 2008 के बाद लगातार 13 महीने गिरावट का रूख रहा था। मौजूदा वित्त वष्ाü में अप्रैल 2009 से जनवरी 2010 की अवधि के दौरान कुल 131.9 खरब डॉलर (6,292,24 खरब रूपये) का निर्यात हुआ। दूसरी तरफ, जनवरी में आयात बढकर 24.7 खरब डॉलर हो गया जो 2009 की समान अवधि की तुलना में 35.5 फीसदी अधिक है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान हालांकि कुल आयात में 19.7 फीसदी की गिरावट आई और यह 218.5 अरब डॉलर रहा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें