पर्थ। पश्चिमी आस्ट्रेलिया ने ट्वेंटी-20 बिग बैश टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साजिद महमूद से करार किया है।
महमूद को वेस्टइंडीज के गेंदबाज के मार रोच की जगह शामिल किया गया है। केमार रोच का वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ प्रतिबद्धता के कारण उन्हें अपना नाम वापस लेना प़डा। "ईएसपीएन क्रिकइंफो" वेबसाइट ने टीम के कोच मिकी आर्थर के हवाले से लिखा है, ""साजिद एक बढि़या तेज गेंदबाज है। मुझे विश्वास है कि इंग्लैंड का यह गेंदबाज रोच की भरपाई कर सकता है। साजिद अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के दिल में खौंफ पैदा करने में सक्षम है। वह बल्ले से लंबे शॉट लगाने में भी माहिर है।"" 28 वर्षीय साजिद महमूद ने इंग्लैंड की ओर से 8 टेस्ट, 26 एकदिवसीय और चार ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।





















