केçच्चा। तिरूवनंतपुरम से मंगलोर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों के शुक्रवार भारी वर्षा से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक रेल कर्मचारी सहित चार लोग घायल हो गए। रेलवे सूत्रों के अनुसार घटना सुबह लगभग डेढ़ बजे करीब हुई जिसमें ट्रेन की अंतिम दो बोगियां प्रभावित हुई। प्रभावित बोगियों को ट्रेन से अलग करके उसे आगे की यात्रा के लिए सुबह सवा चार बजे रवाना कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोट्टायम-एर्नाकुलम के बीच यातायात प्रभावित हुआ है जिससे कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसे फिर से बहाल करने में एक दिन का समय लग सकता है।
भारत समाचार
ट्रेन के भूस्खलन की चपेट में आने से चार घायल





















