कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विश्व मीडिया भी बोला, जश्न में डूबी चिंताएं

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह को उभारत हुए भारत की छवि से जो़ड कर पेश किया है। दुनिया के करीब सभी ब़डे अखबारों ने इस समारोह की रिपोर्टिग की है, लेकिन अपनी-अपनी तरह से।
ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार गार्डियन ने शीर्षक दिया है- भारत विश्व पटल पर उभरा, बेहतरीन उद्घाटन समारोह। अखबार लिखता है कि पिछले कुछ हफ्ते की चिंताओं को भारत के राष्ट्रीय गौरव और जश्न के माहौल ने धो दिया है। ब्रिटेन के एक और अखबार टेलीग्राफ के अनुसार- भारत ने उद्घाटन समारोह के जरिए अपने दरवाजे दुनिया के लिए खेल दिए। अखबार कहता है कि उद्घाटन के दौरान न तो कुछ टूटा-फूटा, न ही साउंड सिस्टम ग़डब़ड हुआ, न ही नृत्य में कोई लय टूटी और न ही वहां आवारा कुत्ते दिखे। गेम्स की तैयारियों से इसके विफल होने का अंदाजा लगता था, लेकिन भारत को पता है कि कैसे शो पेश किया जाता है।
अमरीका के दो ब़डे अखबार न्यूयार्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट लिखते हैं कि उद्घाटन समारोह अच्छे रहे और अब आगे देखना है। वाशिंगटन पोस्ट का कहना है कि दिक्कतों के वावजूद शुरूआत मजबूत रही है और समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पेशकश भी न भुलाने वाले रही। न्यूयार्क टाइम्स ने शीर्षक दिया है- खेलों की शुरूआत के साथ ही भारत को हुई लाज बचने की उम्मीद (एज गेम्स बिगिन, इंडिया होप्स टु सेव इट्स प्राइड)। अखबार की पूरी रिपोर्ट तैयारियों के दौरान हुई ग़डबडियों पर केंद्रित है। रिपोर्टर जिम यार्डले लिखते हैं कि ये खेल जो वैश्विक स्तर पर भारत की छवि बेहतर करने के लिए थे, राष्ट्रीय शर्मिदगी का सबब बन गए।
ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निग हेराल्ड कहता है- समय है कॉमनवेल्थ गेम्स की विदाई का। अखबार पूरे राष्ट्रमंडल खेलों पर ही सवाल उठाते हुए कहता है, खेल शुरू हो गए, हो जाने चाहिए, लेकिन समय इन खेलों के यानी राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्ण रूप से खत्म हो जाने का है। अखबार के अनुसार इन खेलों में बहुत ही कम देश और उकने भी दूसरे स्तर के एथलीट हिस्सा लेते हैं और दिल्ली में हुई समस्याएं दिखाती हैं कि अब ये खेल अपने अंतिम चरण में ही हैं। न्यूजीलैंड के अखबार न्यूजीलैंड हेराल्ड कहता है कि शोरगुल और रंगों के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हुए। अखबार कहता है कि समारोह ने भारत जैसे विशाल देश की कई झलकें दिखाई हैं। कनाडा के अखबार टोरंटो स्टार ने उद्घाटन समारोह की अच्छी तस्वीर छापी है और लिखा है कि समारोह जबर्दस्त शोर और रंगों के बीच शुरू तो हुआ लेकिन असल खेलों के लिए कितनी तैयारी है, यह देखना बाकी है। खेलों के लिए दर्जनों स्कोरबोर्ड अब भी नहीं लगे हैं और न ही घडियां लगी हैं। अखबार के अनुसार गेम्स भारत के लिए शर्मिदगी का विषय तो बने ही, इससे भारत की युवाओं को बहुत निराशा हुई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें