बढत के साथ बंद हुए शेयर बाजार , निफ्टी 5,000 के पार
Sep 22, 2009 1:25 AM
मुंबई, 22 सितंबर। शेयर बाजार में आज कारोबार अच्छी बढत केसाथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 145 अंक ऊपर 16,886 पर और एनएसई का निफ्टी 44 अंक की बढत के साथ 5,020 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक आघे फीसदी से ज्यादा और स्मॉलकैप सूचकांक एक फीसदी ऊपर बंद हुआ। कारोबार में बीएसई पर आईटी, एफएमसीजी, अचल सम्पत्ति सूचकांक सबसे आगे रहे जबकि तेल व गैस सूचकांक मामूली गिरावट पर बंद हुआ। इसके अलावा बीएसई पर कोई अन्य सूचकांक नीचे नही बंद हुआ। सेंसेक्स में एचडीएफसी, टीसीएस, टाटा मोटर्स, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, विप्रो आदि शेयर सबसे ज्यादा तेजी पर रहे। लेकिन भारती एयरटेल, जेपी एसोसिएट्स, हिंडाल्को, ओएनजीसी, स्टरलाइट और रिलायंस के शेयर सबसे ज्यादा गिरे। दोपहर 2 बजे बीएसई का सेंसेक्स 164 अंक की बढत के साथ 16,905 पर और एनएसई का निफ्टी 45 अंक की तेजी के साथ 5021 पर कारोबार कर रहा था।