चण्डीगढ़। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर चल रहे विवाद ने भारत की छवि को धूमिल किया है।
सिंह ने यहां सोमवार को कहा, ""खेलों की मेजबानी हासिल करने के बाद भारत के पास तैयारियों के लिए लगभग सात साल का समय था परंतु इससे जु़डे लोग करो़डों लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे। इस पूरे विवाद ने पूरी दुनिया में भारत की छवि को धूमिल किया है।"" उन्होंने कहा, ""अब सभी की निगाहें खिलाडियों पर हैं। उन्हें भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने चाहिए ताकि इस अपमान से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। इसके बाद ही लोगों को कुछ सकारात्मक चीजों के बारे में बात करने का मौका मिलेगा, अन्यथा स्थिति और विकट हो जाएगी।"" गौरतलब है कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन तीन से 14 अक्टूबर के बीच हो रहा है। इसमें 71 देशों के हजारों एथलीट हिस्सा लेंगे।





















