कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कुमारस्वामी ने की येदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त करने की मांग

बेंगलुरू। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी। हंगामे के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। इसकी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष के. जी. बोपैया ने की।
कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा, ""हम सरकार की तुरंत बर्खास्तगी की मांग करते हैं। सही तरीके से विश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं कराया गया। ध्वनि मत की घोषणा करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सदन से बाहर चले गए।"" सोमवार सुबह में विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें