कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेट्रो के द्वारका-नोएडा मार्ग पर तकनीकी खराबी, यात्री बेहाल

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के द्वारका-नोएडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह कंप्यूटरीकृत सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई।
इसके कारण यात्रियों विशेषकर कार्यालय जाने वालों को बेहद परेशानी उठानी प़डी। तकनीकी ग़डब़डी की वजह से द्वारका-नोएडा/आनंद विहार मार्ग पर रेलगाडियां 30-40 मिनट विलम्ब से चल रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया, ""दिक्कत सुबह करीब नौ बजे ट्रेन की पहचान संख्या गायब होने और द्वारका-नोएडा/आनंद विहार मार्ग पर ट्रेनों के जमा हो जाने से शुरू हुई।"" उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ ग़डब़डी ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। प्लेटफार्म पर भी़ड बढ़ जाने की वजह से आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर कुछ समय के लिए यात्रियों का प्रवेश रोकना प़डा। हजारों यात्रियों को मेट्रो में विलम्ब के कारण भारी परेशानी उठानी प़डी। बहुत से मुसाफिरों ने मेट्रो पर सफर अधूरा छो़डकर ऑटोरिक्शा का सहारा लेना प़डा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें