नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेटरों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऎलान कर दिया है। चौकाने वाली बात यह रही कि कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले 40 खिलाडियों की लिस्ट में इरफान पठान का नाम नहीं है। यूपी के क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को इस बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। 9 खिलाडियों को "ए" ग्रेड 7-7 खिलाडियों की "बी" और "सी" ग्रेड और 17 खिलाडियों को "डी" ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट मिल हो। कॉन्टै्रक्ट के मुताबिक ग्रेड "ए" के खिलाडियों को सालाना 60 लाख रूपए मिलेगे।