कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आतंकी ढांचे खत्म करे पाक : चिदंबरम

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने पाकिस्तान से मांग की कि वह अपनी जमीन पर संचालित होने वाले आतंकवादी ढांचों को नेस्तानाबूद करें। चिदंबरम ने यह मांग गुरूवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में की। गृहमंत्री चिदंबरम ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा डेविड कोलमैन हैडली मामले में की जा रही जांच में प्रगति हुई है और जांच ठीक दिशा में जा रही है। गृहमंत्री ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों की मौजूदगी को लेकर चिंता जताते हुए मांग की कि इनको तत्काल नेेेेस्तानाबूद किया जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों की राज्य में प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन पर प्रतिबंध हटाने की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि इस मांग को स्वीकार करने के बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंन कहा कि जब तक सेवा प्रदाता कंपनियां संतुष्ट नहीं हो जातीं तब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता। चिदंबरम ने इस बात से इनकार किया कि केंद्र ने छह मामलों की जांच एनआईए को देकर केरल सरकार के अधिकार क्षेत्र में हगस्तक्षेप किया है। केद्र द्वारा राज्य सरकार के अधिकारों में हस्तक्षप करने संबंधी केरल सरकार की कथित शिकायतों के बारे में चिदंबरम ने कहा कि उनकी यह धारणा गलत है। कानून के तहत यह स्पष्ट है कि एनआईए आतंकवाद से संबंधित किसी भी घटना की जांच कर सकती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें