कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शेन वार्न ने ललित मोदी के प्रति समर्थन दोहराया

मेलबर्न। राजस्थान रॉयल्स के कोच-कप्तान एवं महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन और कमिश्नर पद से निलंबित किए गए ललित मोदी के प्रति फिर समर्थन दोहराया है। वार्न इससे पहले भी मोदी के समर्थन में बयान दे चुके हैं।

सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर के जरिए वार्न ने सोमवार को कहा, ""यह देखना रोचक रहेगा कि ललित (ललित मोदी) को लेकर अगले सात दिनों में क्या होता है। मैं उनका समर्थन करता हूं। आईपीएल एक शानदार टूर्नामेंट है। आईपीएल का तीसरा संस्करण भी अद्भुत था। मैं मोदी को मुबारकबाद देता हूं।"" उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात अनुशासनहीनता के आरोप में आईपीएल के चैयरमैन और कमिश्नर पद एवं बीसीसीआई उपाध्यक्ष से निलंबित कर दिया गया। बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने निलंबन के साथ ही मोदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस नोटिस का मोदी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें