कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निर्यात क्षेत्र को मिली 500 करोड की डोज

नई दिल्ली। सरकार ने निर्यातकों के लिए 450 से 500 करोड रूपए मूल्य का प्रोत्साहन देने की ऎलान किया है। इसका मकसद चीन और जापान के बाजारों में अपने उत्पादों का आक्रमक तरीके से विपणन करने तथा सुधार की गाडी को रफतार देने के लिए निर्यातकों को प्रोत्साहित करना है। इस पैकेज में फोकस्ड प्राडक्ट स्कीम (एफपीएस) और विशेष एफपीएस का विस्तार शामिल है जिसके तहत निर्यातकों को दो से तीन फीसद प्रोत्साहन दिया जाता है।
सरकार ने मार्केट लिंक्ट फोकस्ड कार्यक्रम मे चीन और जापान को शामिल किए जाने की भी घोषणा की जिसके तहत संबंघित देशों को किए जाने वाले निर्यातों पर प्रोत्साहन दिया जाता है। इन उपायों की घोषणा करते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि ये बुधवार से प्रभावी होगे। इस पर आने वाले खर्च का वहन मंत्रालय के उल्लेखनीय है कि 13 महीने की गिरावट के बाद भारत का निर्यात पिछले वर्ष नवम्बर और दिसम्बर के क्रमश: 19 और 10 फीसद की दर से बढा है। सरकार द्वारा जारी इस प्रोत्साहन से सुस्त पडे निर्यातकों में भी जोश आने की उम्मीद है। ऎसे में निर्यात के आंकडे और मजबूत होगें।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें