मुंबई। आज शेयर बाजार बढत के साथ बंद हुए। आंकडो के अनुसार स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का सेंसेक्स 65 अंकों की बढत के साथ 17,574 के स्तर पर और नैशनल स्टॉड एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी 25 अंकों की तेजी दर्शाते हुए 5,259 के स्तर पर बंद हुए। इस बीच आज जारी ताजा आंकडों के अनुसार मुद्रा स्फीति की दर भी बढ गई है, लेकिन बाजार के रूझान पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। पिछले साल दिसंबर में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति यानी महंगाई की दर 7.31 प्रतिशत रही, हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक मुद्रा स्फीति की दर 6.5 प्रतिशत के स्तर पर रहने की उम्मीद जताई थी।