भारत समाचार
अपने बच्चों को एक्टर नहीं बनाना चाहते जॉनी डिप

वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक जॉन और उनकी फ्रांसीसी गायिका पत्नी वेनीसा पेराडीस को एक 10 साल की बेटी लिली-रोज और एक सात साल का बेटा जैक हैं। जॉन को डर है कि उनके बच्चाों की अपने पिता के करियर में दिलचस्पी कहीं उन्हें हॉलीवुड में न खींच लाए। जॉनी कहते है, मैं उन्हें अपने विभिन्न परिधान दिखाता हूं और वह इन्हें पसंद करते है। मेरे बच्चो मेरे करियर को गंभीरता से नहीं लेते। मैं वास्तव में चाहता हूं कि लिली और जैक अभिनय की दुनिया में न आएं। मेरा सबसे बडा डर यहीं हैं।




















