कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 34 प्रतिशत बढा

नई दिल्ली। देश की सबसे बडी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेसी सर्विसेज टीसीएस ने विश्वव्यापी आर्थिक सुस्ती का पूरी मुस्तैदी से सामना करते हुए एक बार फिर शानदार वित्तीय नजीते दर्शाए है। चालू वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए कंपनी द्वारा शुक्रवार को घोषित वित्तीय परिणामों से इसकी पुष्टि होती है। कंपनी का कंसोलिडेटे शुद्ध मुनाफा इस दौरान 34 प्रतिशत की जोरदार बढत के साथ 1824 करोड रूपए के स्तर पर पहुंच गया।
दिसंबर 2009 के खत्म तिमाही के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत बढकर 1,824 करोड रूपए रहा और इसकी आमदनी 8 प्रतिशत बढी। टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यह बढोत्तरी काराबोर के हर क्षेत्र से आई है, जिसमें तमाम उद्योगों और इलाकों का योगदान रहा। तिमाही नतीजे के एलान से पहले शुक्रवार को बीएसई पर टीसीएस का शेयर करीब 1.23 प्रतिशत चढकर 791.80 रूपए पर बंद हुआ। चंद्रशेखरन ने कहा कि उल्लेखनीय बात यह है कि हमने सभी संबंधित भौगोलिक क्षेत्रों और उद्योगों के जरिए बढत दर्ज की। यह समय प्रदर्शन है। इफोसिस की तरह कंपनी ने भष्यि के लिए सकारात्मक संकेत दिए> और दिसंबर तिमाही के नतीजों को शानदार करार दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें