कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नहीं बढेंगे गैस व केरोसीन के दाम: केंद्र सरकार

नई दिल्ली। आम आदमी के हितों का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें नहीं बढाएगी। सरकार ने यह निर्णय योजना आयोग के पूर्व सदस्य किरीट पारिख की अध्यक्षता में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढाने पर सलाह देने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट के बाद किया है। समिति ने इस रिपोर्ट में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों को पूरी तरह नियंत्रण मुक्त कर बाजार पर छोडने की सिफारिश की थीं। इसके साथ ही समिति ने केरोसीन की कीमत 6 रूपए प्रति लीटर और रसोई गैस की कीमत प्रति सिलेंडर सौ रूपए बढाने की अनुशंसा भी की थीं। लेकिन सरकार ऎसा करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि बुधवार को पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा ने संकेत दिए थे कि इस बार केंद्र सरकार दाम बढाने को लेकर गंभीर हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें