कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

देश में दस और एनआईटी खुलेंगे

नई दिल्ली, 17 सितंबर। केंद्र सरकार ने दस और नए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) खोलने का फैसला किया है। राष्ट्रीय स्तर के ये तकनीकी संस्थान उन राज्यों में खोले जाएंगे जो अब तक इनसे वंचित हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अघ्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि नए एनआईटी मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, गोवा, पुडुचेरी, सिक्किम, दिल्ली और उत्तराखंड में खोले जाएंगे। इनको खोलने की प्रक्रिया 2009-10 में शुरू होगी। उनके बोर्ड ऑफ गवर्नर का गठन किया जाएगा और निदेशकों की नियुक्ति होगी और इनमें 2010-11 शैक्षिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अंबिका सोनी ने बताया कि इन एनआईटी के परिसरों का निर्माण कार्य संबद्ध राज्य सरकारों द्वारा निशुल्क भूमि उपलब्ध कराए जाने पर निर्भर करेगा। एनआईटी की स्थापना की प्रक्रिया पांच साल के भीतर पूरी की जाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें