नई दिल्ली। इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 तक भारत विश्व का दूसरा सबसे बडा इस्पात उत्पादक देश बन जाएगा। इसके साथ ही हमारी उत्पादन क्षमता भी दोगुनी हो जाएगी। सिंह ने कहा कि मैंने 2012 तक इस्पात का उत्पादन 12.4 करोड टन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही हम विश्व के दूसरे सबसे बडे इस्पात उत्पादक देश बन जाएंगे। भारत में यह क्षमता है। देश में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा इस्पात कंपनियों की क्षमता को देखते हुए मैं यह दावा कर रहा हूं।