कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प़डोसियों की शिकायत पर फिजा को हिरासत में लिया गया

मोहाली। पंजाब पुलिस ने रविवार को हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन की परित्यक्ता पत्नी फिजा मोहम्मद उर्फ अनुराधा बाली को प़डोसियों की शिकायत पर हिरासत में ले लिया। प़डोसी पिछले छह महीने से पुलिस को शिकायत कर रहा था कि फिजा उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती हैं, उनके घर के सामने कचरा डाल देती हैं और उन्होंने उनकी कार पर पथराव किया है।
उधर, हरियाणा की सहायक महाधिवक्ता रह चुकीं फिजा का दावा है कि प़डोसी घर के निकट कैमरा लगाकर उन पर नजर रखने की कोशिश करता है। फिजा को रविवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम)के समक्ष पेश किया जाएगा। चंद्र मोहन और फिजा नवंबर 2008 में गायब हो गए थे और 40 दिन बाद शादीशुदा जो़डे के रूप में सामने आए थे। दोनों ने इस्लाम कबूल करके नाम बदल लिए थे। चंद्र मोहन को बिना बताए अनुपस्थित रहने के कारण पद से हटा दिया गया था। चंद्र मोहन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के ब़डे बेटे हैं। चंद्र मोहन ने जनवरी वर्ष 2009 में फिजा का घर छो़ड दिया था और उन्हें फोन पर तलाक दे दिया था। दोनों की शादी 40 दिन ही चली।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें