भारत समाचार
भारत ने सीरिया को 5-4 से हराकर नेहरू कप जीता

बाइचुंग भूटिया ने नेतृत्व में खेलते हुए भारतीय टीम ने 2007 में सीरिया को ही हराकर पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था। अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए उस फाइनल मुकाबले में भारत ने सीरिया को 1-0 से पराजित किया था। नेहरू कप का पहली बार 1982 में आयोजत किया गया था। टूर्नामेंट के पहले संस्करण का खिताब उरूग्वे ने चीन को 2-0 से हराकर जीता था। इस खिताब पर सर्वाघिक चार बार सोवियत संघ का कब्जा रहा है। हंगरी और इराक ने दो-दो बार इसे जीत है। इसके अलावा उरूग्वे, पोलैड, रूमानिया, उतरी कोरिया ने इसे एक-एक बार जीता है।



















