कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रेड्डी का हेलिकॉप्टर मिला

आन्घ्रप्रदेश 3, सितम्बर। करनूल से 40 किलोमीटर पूर्व मे जंगल की पहाडी पर आन्घ्रप्रदेश के मुख्यमंत्री राज शेखर रेड्डी के हेलिकॉप्टर को एयर फोर्स के विमान ने ढंूढ निकाला है। यह हेलिकॉप्टर पिछले 23 घन्टे से लापता था, मेडीकल स्टाफ को भेजने की तैयारी कर ली गयी है। घने जंगलों की वजह से मेडिकल स्टाफ को पेराड्राप कराया जाएगा। तथा सभी खोजी दल हेलिकॉप्टर की तरफ रवाना हो गये है। अभी तक यह जानकारी नही मिल पाई है कि हेलिकॉप्टर किस हाल में है। यह इमरजेंसी लेडिंग थी या कोई दुर्घटना हेलिकॉप्टर में सवार यात्री सुरक्षित है या नही इस बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी नही मिली है। लेकिन हेलिकॉप्टर मिलने की सरकारी तौर पर पुष्टी हो गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें